चीन से लगी सीमा पर अब भारतीय सेना के लिए पहुंच होगी और आसान, इस सड़क को मिला NH का दर्जा

By अभिनय आकाश | Jun 07, 2023

भारतीय सेना अब हिमाचल प्रदेश के दो सुदूरवर्ती जिलों से सटी चीन की सीमा तक आसानी से पहुंच सकेगी। टांडी-किल्लार-संसारिनाला मार्ग से लाहौल और किन्नौर की सीमा तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस सड़क को केंद्र ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का दर्जा दिया है। टांडी-किल्लार-संसारिनाला सिंगल लेन सड़क को जल्द ही टू लेन बनाया जाएगा। केंद्र ने इसकी डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को भी मंजूरी दे दी है। इसके बाद भारतीय सेना श्रीनगर से किश्तवाड़ और उधमपुर होते हुए सीधे लाहौल और फिर किन्नौर पहुंच सकेगी। 

इसे भी पढ़ें: PoK में मोबाइल टॉवर लगा रहा पाकिस्तान, क्या है ISI का डिजिटल टेरर प्लान

एनएच का दर्जा मिलने के बाद अब सीमा सड़क संगठन की दीपक परियोजना इसे डबल लेन बनाएगी। बताया जा रहा है कि टांडी से थिरोट के बीच 30 किलोमीटर, उदयपुर से टिंडी के बीच 40 से 70 किलोमीटर और शोर से किलाड़ के बीच 96 से 125 किलोमीटर डबल लेन होगी। अब सीमा सड़क संगठन ने भूमि अधिग्रहण और वन मंजूरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 23 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 23 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

लावारिस कार में मिली पति की 9 टुकड़ों में कटी लाश... पत्नी और बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, UAE में रह रहे भारतीय परिवार की खौफनाक कहानी

AI Impact on Jobs: Goldman Sachs की रिपोर्ट, व्हाइट कॉलर और टेक नौकरियों पर दिखने लगा असर

Asian Games में भारतीय Skeet टीमों का कमाल, पुरुष और महिला वर्ग में जीते कांस्य पदक