अब मुंबई पुलिस के खिलाफ किरीट सोमैया ने खोला मोर्चा, FIR दर्ज कराने पहुंचे थाने

By अभिनय आकाश | Apr 26, 2022

राणा दंपत्ति बनाम ठाकरे की जंग और भी जबरदस्त होती जा रही है। नवनीत राणा और उनके पति दो दिन से जेल में हैं। लेकिन चैन उद्धव सरकार को भी नहीं है। हर दिन शिवसेना के सामने नई चुनौती खड़ी हो रही है। मुंबई से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर ये है कि नवनीत राणा और रवि राणा को सेशन कोर्ट से राहत नहीं मिली है और जमानत याचिका पर अब 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। वहीं किरीट सोमैया पर अटैक के मामले में अब नया ट्विस्ट आता दिख रहा है। 

वालसे पाटिल ने कहा- मुंबई पुलिस शानदार काम के लिए जानी जाती है

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र की पुलिस को जो अधिकार प्राप्त है वे उस हिसाब से काम कर रही है। मुंबई पुलिस शानदार काम के लिए ही जानी जाती है और आगे भी जानी जाएगी। महाराष्ट्र को अशांत करने की कोशिश हो रही है जो हम सफल नहीं होने देंगे। वालसे पाटिल ने कहा कि मैंने बार-बार स्पष्ट किया है जब से मौजूदा सरकार महाराष्ट्र में आई है तब से विपक्ष खुश नहीं है और वे कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी हालत में मौजूदा सरकार असंगठित करें।  

प्रमुख खबरें

Share Market में कोहराम और Crude Oil के बढ़ते दाम, Dollar के मुकाबले 96.59 के रिकॉर्ड स्तर पर लुढ़का रुपया

Quick Commerce में बढ़ा निवेश, Eternal का शुद्ध मुनाफा 268% उछला; जानें Zomato और Blinkit का रिपोर्ट कार्ड

Anna Hazare का PM Modi को पत्र: हिंसा दुखद, NEET विवाद पर बातचीत करे सरकार

Waseem Jaffer का बड़ा बयान: KL Rahul और Virat Kohli के Talent में फर्क नहीं, Mindset है गेम चेंजर!