By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 20, 2026
किताबों के शौकीनों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए कॉर्बेट साहित्य महोत्सव का पहला संस्करण छह अक्टूबर से शुरू होगा। इसमें लेखक, वन्यजीव विशेषज्ञ, इतिहासकार, फोटोग्राफर और कहानीकार एक साथ आएंगे और प्रकृति एवं वन्यजीवों पर बातचीत करेंगे। ‘3 डेज इन द वाइल्ड’ नाम से आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय आवासीय महोत्सव में 20 से अधिक सत्र में 30 से अधिक वक्ता हिस्सा लेंगे।
जिम कॉर्बेट से लेकर एफ. डब्ल्यू. चैंपियन तक, इस क्षेत्र ने भारत में वन्यजीवों पर किए गए महत्वपूर्ण लेखन और फोटोग्राफी को प्रेरित किया है। पहला कॉर्बेट साहित्य महोत्सव इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए लेखकों, वन्यजीव विशेषज्ञों, इतिहासकारों, फोटोग्राफरों और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक साथ लाकर संवाद का अवसर प्रदान करेगा।’’ बडोला ने एक बयान में कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इन चर्चाओं से नए विचार सामने आएंगे और कॉर्बेट के प्राकृतिक परिवेश के साथ लोगों के स्थायी संबंध बनेंगे, जिससे इसके भविष्य के लिए साझा जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा मिलेगा।’’ कार्यक्रम की शुरुआत हिमालय की स्मृतियों, वन्यजीव फोटोग्राफी तथा उत्तराखंड की लोककथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं पर चर्चा के साथ होगी। वक्ताओं में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखिका और जयपुर साहित्य महोत्सव की सह-संस्थापक नमिता गोखले, पद्मश्री से सम्मानित इतिहासकार और चिपको आंदोलन के इतिहासकार डॉ. शेखर पाठक, लेखक एवं प्रकृतिविद् स्टीफन ऑल्टर तथा पद्मश्री से सम्मानित फोटोग्राफर, पर्वतारोही और पर्यावरणविद् अनुप साह शामिल हैं।
साहित्य महोत्सव का समापन आठ अक्टूबर को होगा।