अब प्यार की भाषा बदल गई है और सिनेमा इसे प्रतिबिंबित कर रहा है, Lust Stories 2 पर बोली अभिनेत्री काजोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2023

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (48) ने कहा कि ढ़ेर सारे खत लिखना, बहुत सारे संदेश भेजना या बस किसी के दरवाजे पर दस्तक देना अब प्यार नहीं हैं, अब प्यार की परिबदल गई है और वर्तमान सिनेमा इसे प्रतिबिंबित कर रहा है। काजोल ने पीटीआई- को एक साक्षात्कार में बताया, अब प्यार की बदल गई है और सिनेमा इसे प्रतिबिंबित कर रहा है। 1990 के दशक में यदि कोई आपको 15 खत लिखता था या दस बार (आपके दरवाजे पर) दस्तक देता था या फिर कई बार मैसेज भेजता था, तब इसे जुनून माना जाता था, लेकिन अब इस तरह किसी का पीछा करना मूर्खता मानी जाती है। अभिनेत्री आगामी फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: नीले समुद्र में सफेद बिकनी ने Nia Sharma ने दिए पोज, बोल्ड लुक देखकर फैंस हुए पागल

स्क्रूवाला और आशी दुआ द्वारा निर्मित लस्ट स्टोरीज 2 में काजोल के अलावा अमृता सुभाष, अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम और विजय वर्मा भी हैं। संकलन में अन्य तीन लघु फिल्में आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा और सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित हैं। लस्ट स्टोरीज 2 का प्रीमियर ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर 29 जून को होगा।

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग