अब देखते हैं मोदी को उनके ‘परम मित्र’ ट्रम्प क्या शिक्षा देकर जाते हैं: दिग्विजय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2020

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर संविधान का पालन नहीं करने का आरोप लगाया और तंज कसते हुए कहा कि अब देखते हैं कि मोदी को उनके परम मित्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने भारत दौरे के दौरान क्या शिक्षा देकर जाते हैं। दिग्विजय ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर ‘बीबीसी.कॉम’ पर 20 फरवरी को प्रकाशित खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘नागरिकता संशोधन कानून चिंताजनक : अमेरिकी आयोग – बीबीसी न्यूज हिंदी।’’

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप को भाया फिल्म ''शुभ मंगल ज्यादा सावधान'', Tweet कर कही ये बात

मालूम हो कि अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दो दिवसीय दौरे पर 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। लेकिन उनके दौरे से ठीक चार दिन पहले अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखने वाली अमेरीकी एजेंसी ‘यूएससीआईआरएफ’ ने अपनी रिपोर्ट में भारत के सीएए और एनआरसी पर चिंता जताई थी, जो बीबीसी.कॉम हिंदी में प्रकाशित की गई थी।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़