फिलिस्तीन के लिए अब ट्रंप-नेतन्याहू से भिड़ेंगे मोदी के दोस्त मैक्रों? क्या किया ऐसा, भड़क उठे अमेरिका-इजरायल

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2025

संयुक्त राज्य अमेरिका ने गुरुवार को सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने के फ़्रांस के फ़ैसले का कड़ा विरोध किया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फ़्रांस के फ़ैसले को 'हमास का दुष्प्रचार और मध्य पूर्व में शांति प्रयासों के लिए एक झटका' बताते हुए इस पर असहमति जताई। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की इमैनुएल मैक्रों की योजना को कड़ा विरोध करता है। यह लापरवाही भरा फ़ैसला हमास के दुष्प्रचार को बढ़ावा देगा और शांति को बाधित करेगा। यह 7 अक्टूबर के पीड़ितों के मुँह पर एक तमाचा है। 

इसे भी पढ़ें: अब तो ट्रंप को नोबेल मिल जाएगा? अमेरिका ने इजरायल और सीरिया के बीच करा दिया सीजफायर

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की कि उनका देश फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता देगा। इजरायल के हमले के कारण खाद्यान्न एवं आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के संकट से जूझ रहे गाजा में मौजूदा हालात को लेकर दुनिया भर के देशों में व्याप्त आक्रोश के बीच फ्रांस के इस फैसले को साहसिक कूटनीतिक कदम माना जा रहा है। मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस फैसले को औपचारिक रूप देंगे। उन्होंने कहा कि आज सबसे जरूरी बात यह है कि गाजा में युद्ध रुके और आम नागरिकों की जान बचे। 

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra