‘हेयर ट्रांसप्लांट’ और ‘पर्मानेंट हेयर रिमूवल’ अब सिर्फ पंजीकृत डॉक्टर ही कर सकेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) का कहना है कि ‘हेयर ट्रांसप्लांट’ और ‘पर्मानेंट हेयर रिमूवल’ जैसी एस्थेटिक सर्जरी पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित पंजीकृत डॉक्टरों द्वारा ही की जानी चाहिए। एनएमसी ने दिशानिर्देश जारी करके कहा है कि किसी कार्यशाला या यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर ऐसी सर्जरी करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बिहार में महिला के पेट में हुआ दर्द, डॉक्टर ने निकाल डाली दोनों किडनी

बीस सितंबर को जारी दिशानिर्देश और परामर्श के अनुसार, सहायक और टेक्निशियन जैसे नर्स, ओटी टेक्निशियन और फार्मासिस्ट मेडिकल बैकग्राउंड से होने चाहिए और उन्हें पंजीकृत मेडिकल डॉक्टरों की देखरेख में यह काम करना चाहिए।

ऐसे केन्द्र जहां हेयर ट्रांसप्लांट सहित अन्य एस्थेटिक सर्जरी की जाती है, वे स्थानीय या राज्य प्राधिकरण के साथ देखभाल केन्द्र या अस्पताल के रूप में पंजीकृत होने चाहिए, जहां सर्जरी के बाद रिकवरी के लिए भी पर्याप्त इंतजाम होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर