अब पाकिस्तान के रास्ते SCO की बैठक में शामिल होने जा सकेंगे PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2019

लाहौर। पाकिस्तान ने सोमवार को सैद्धांतिक रूप से फैसला किया कि वह एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान के शहर बिश्केक जाने की खातिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देगा। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 13-14 जून को होने वाली बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी हिस्सा लेना है। बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: SCO की बैठक में पीएम मोदी उठा सकते हैं आतंकवाद का मुद्दा

अधिकारी ने कहा, ‘‘औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भारत सरकार को फैसले से अवगत करा दिया जाएगा। नागर विमानन प्राधिकरण को भी निर्देश दिया जाएगा कि वह एयरमेन को सूचित कर दे।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आशा है कि भारत शांति वार्ता करने की उसकी पेशकश स्वीकार करेगा।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश