अब गहलोत और पायलट के साथ राहुल ने ट्विटर पर साझा की तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2018

नयी दिल्ली। राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सियासी गतिरोध अब सुलझता दिख रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ कई दौर की चर्चाओं के बाद शुक्रवार को राजस्थान के दोनों नेताओं के साथ एक तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने प्रसन्नचित नजर आ रहे तीनों नेताओं की तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘द यूनाइटेड कलर्स ऑफ राजस्थान’’

यह भी पढ़ें: राफेल सौदा: कांग्रेस ने फिर की जेपीसी मांग, कहा- भ्रष्टाचार की परतें खुलेंगी

पार्टी के प्रमुख नेताओं के बीच राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के नाम तय करने को लेकर लंबी चर्चा हुई जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान वरिष्ठ पार्टी नेता के सी वेणुगोपाल, अविनाश पांडे और जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह