अब श्रद्धा कपूर के साथ रोमांस करेंगे रणबीर कपूर, 26 जनवरी 2023 है दोनों के लिए खास दिन

By रेनू तिवारी | Nov 18, 2021

रणबीर कपूर एक ऐसे अभिनेता हैं जो बहुत कम फिल्में करते हैं लेकिन उनकी अधिकतर फिल्में सुपरहित होती हैं। लंबे समय से एक्टर पर्दे पर दिखायी नहीं दिए हैं लेकिन आने वाले समय में लगातार कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर की कई फिल्में कतार में हैं शादी के बाद वह सभी फिल्मों पर एक के बाद एक करके काम करना शुरू करेंगे। रणबीर कपूर को लेकर ताजा अपडेट यह है कि वह श्रद्धा कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा बनीं जुड़वा बच्चों की मां, शेयर की पति जीन गुडइनफ के साथ तस्वीर

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो चुकी है। जबकि फिल्म की घोषणा दिसंबर 2019 में की गई थी कोरोनवायरस महामारी के कारण शूटिंग और इसकी रिलीज स्थगित होती रही। अब रणबीर और श्रद्धा-स्टारर 26 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेगी। तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म की नई रिलीज की तारीख साझा की। उन्होंने लिखा, "रणबीर-श्रद्धा की फिल्म गणतंत्र दिवस 2023 पर रिलीज के लिए फाइनल। लवरंजन की अगली फिल्म - जिसका शीर्षक अभी नहीं है - 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। गणतंत्र दिवस... सितारे रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लव रंजन और अंकुर गर्ग। भूषण कुमार प्रस्तुति।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अपकमिंग फिल्म में पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। लव रंजन के साथ भी यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर रोमांटिक कॉमेडी में रणबीर के पिता की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जो बॉलीवुड में एक अभिनेता के रूप में अपनी शुरुआत करेंगे। वहीं डिंपल कपाड़िया रणबीर की मां का किरदार निभाती नजर आएंगी। रोमांटिक कॉमेडी लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित है।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत