UPI Goes Global: अब इंडिया में बैठकर अमेरिका में करें शॉपिंग, NPCI ने मिलाया इस कंपनी से हाथ, मस्क से है कनेक्शन

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2025

ग्लोबल पेमेंट फर्म पेपल ने ऐलान किया कि उसने नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ एक टाई-अप किया है। यह टाई-अप पेपल वर्ल्ड के प्लैटफॉर्म पर यूपीआई को इंटीग्रेट करने के लिए है जिससे इंटरनैशनल पेमेंट आसानी से हो सके। कंपनी ने कई ग्लोबल पार्टनरशिप का ऐलान किया है और यह उसी का एक हिस्सा है। अभी तक इसके लिए विदेशी सर्विसेज पर ही निर्भर रहना पड़ता था और इसके लिए यूजर के पास खास कार्ड और अकाउंट्स का होना जरूरी होता था। पेपल के नए प्लेटफॉर्म में यूपीआई के आने से घर बैठे विदेशों में शॉपिंग कर पाना अब चुटकियों का खेल रह जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन भुगतान के मामले में भारत के यूपीआई ने अमेरिका के वीजा को पीछे छोड़ा

यह प्लेटफॉर्म पेपल और वेनमो के बीच इंटरऑपरेबिलिटी प्रदान करके शुरुआत करेगा और इसके शुरुआती लॉन्च में यूपीआई को शामिल करेगा। इसका मतलब है कि भारतीय उपभोक्ता अब अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों से खरीदारी कर सकते हैं और उस यूपीआई विकल्प का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं। पेपल होल्डिंग्स इंक की भारतीय सहायक कंपनी, पेपाल पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (पेपाल) को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से पेमेंट एग्रीगेटर-क्रॉस बॉर्डर-एक्सपोर्ट्स (पीए-सीबी-ई) के रूप में काम करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के एक महीने बाद यह विकास हुआ है। बता दें कि एलन मस्क ने साल 1999 में एक ऑनलाइन पेमेंट कंपनी बनाई थी। इसका नाम एक्स डॉट कॉम था। यह कंपनी बाद में कन्फिनिटी नाम की दूसरी फर्म के साथ मर्ज हो गई थी। यही फर्म आगे चलकर पेपाल बनी।

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी