अब Sunny Leone ने पहनी भगवा रंग की बिकिनी, समुद्र किनारे दिए बोल्ड पोज, तेजी से वायरल हुआ वीडियो

By रेनू तिवारी | Dec 16, 2022

फिल्म पठान के नये गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की बिकिनी को लेकर बवाल मचा हुआ हैं। वहीं दूसरी तरफ सनी लियोनी का भा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सनी लियोनी भगवा रंग में दिखाई दे रही हैं। बिकिनी और उसके रंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ चमकने जा रहे हैं। पठान फिल्म में फिल्माया गया एक हॉट गाना इस समय विवादों में है। इस गाने में दीपिका पादुकोण बिकिनी में नजर आ रही हैं। हालांकि, बिकनी का रंग विवाद का प्रमुख केंद्र बन गया है। बिकिनी के भगवा रंग को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। और इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। इन्हीं विवादों के बीच एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने अंदाज से लोगों के होश उड़ा दिए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Besharam Rang Row: बेशरम रंग के समर्थन में उतरे स्वरा भास्कर, प्रकाश राज सहित ये फिल्मी सितारें, विरोध करने वालों को सुनाई खरी-खरी

 

भगवा बिकिनी में सनी लियोनी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन लाइमलाइट सनी बनी हुई हैं। फिलहाल सनी लियोनी द्वारा सोशल मीडिया में शेयर किए गए वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। सनी लियोनी ने भगवा रंग की बिकिनी में फोटोशूट कराने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि उनकी ये ड्रेस बिकिनी नहीं है लेकिन दीपिका पादुकोण की ड्रेस से काफी मिलती जुती है। इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। सनी लियोन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | भगवा रंग में रंगी दीपिका पादुकोण, बिकनी ने खड़ा किया बवाल, गोपी बहू ने की कोर्ट मैरिज

बीच पर सनी का बोल्ड अवतार-

एक्ट्रेस सनी अपने हॉट अंदाज और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं. लेकिन अब सनी ने बिकिनी के साथ तस्वीर खिंचवाकर लोगों का ध्यान खींचा है. वायरल वीडियो में सनी बीच पर सोती नजर आ रही हैं। सनी के इस अंदाज को यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। यूजर्स सनी की परफॉर्मेंस पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए।

आपको बता दें कि फिल्म पठान के एक गाने में नारंगी रंग की बिकिनी पहने दीपिका पादुकोण ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस विवाद के बीच सनी भगवा रंग की बिकिनी में पोज देती नजर आई हैं। कुछ यूजर्स सनी का सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ सनी को बॉयकॉट करने की मांग भी कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर