'अब MCD में भी झाड़ू चलेगी', भाजपा पर मनीष सिसोदिया का निशाना, बोले- 17 सालों का हिसाब देना होगा

By अंकित सिंह | Nov 07, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आप राजनीति तेज होती जा रही है। 250 सीटों वाले नगर निगम को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जबरदस्त वार-पलटवार का दौर चल रहा है। दिल्ली में कांग्रेस के कमजोर होने की वजह से राजनीतिक विशेषज्ञ इस बार के एमसीडी चुनाव को भाजपा बनाम आम आदमी पार्टी बता रहे हैं। इन सब के बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ आप नेता मनीष सिसोदिया ने बड़ा दावा किया है। मनीष सिसोदिया ने साफ तौर पर कहा है कि इस बार एमसीडी में भी झाड़ू चलेगी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मंगलवार से दिल्ली के कोने कोने में आपका जनसंवाद शुरू होगा।  

दिल्ली नगर निगम के चुनाव 4 दिसंबर को

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। दिल्ली के राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को तारीखों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। देव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा, जबकि परिणम सात दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर