अब चीनी सेना नहीं कर पाएगी LAC पार करने का दुस्साहस, एविएशन ब्रिगेड के जरिए भारत रखेगा हर चाल पर नजर

By अंकित सिंह | Oct 19, 2021

हाल के दिनों में हमने देखा कि कैसे चीन लगातार भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करता रहा है। चाहे वह लद्दाख का मामला हो या फिर उत्तराखंड या फिर अरुणाचल प्रदेश का। चीन लगातार एलएसी पार कर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करता है। इतना ही नहीं, चीन की ओर से तो भारतीय क्षेत्र पर भी दावा किया जाता है। इन सबके बीच अब भारत भी चीन के इस प्लान को नाकाम करने के लिए नया कदम उठा रहा है। दरअसल, भारतीय सेना एलएसी पर अब एविएशन ब्रिगेड तैयार कर रहा है जिसके जरिए चीनी सेना की हर चाल पर हम नजर रख पाएंगे। एविएशन ब्रिगेड में अटैक हेलीकॉप्टर है। इसके अलावा महत्वपूर्ण निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। एलएसी पर तेजी से सैनिकों को पहुंचाने के लिए भारत अब चिनूक और mi-17 जैसे बड़े हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल करेगा। 

इसे भी पढ़ें: इंद्र के वज्र से प्रहार, भगवान शिव के त्रिशूल से संहार, LAC पर ड्रैगन की हर हिमाकत का जवाब देने के लिए भारत पूरी तरह तैयार

एलएसी पर चीन की गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए भारत इजराइल निर्मित हेरोन ड्रोन का इस्तेमाल करेगा। विशेषज्ञों की माने तो यह निगरानी के लिए सबसे बेहतर ड्रोन विमान है। वर्तमान में देखें तो यह निगरानी की रीढ़ बना हुआ है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ड्रोन 30000 फीट की ऊंचाई तक भी पहुंच सकता है और वहीं से जमीन पर कमान और कंट्रोल दोनों अहम डाटा और तस्वीरें भेज सकता है। जाहिर सी बात है इसके तैनाती से भारतीय सेना को काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा इस ड्रोन की खासियत यह है कि यह दिन रात सीमा पर खराब मौसम में भी नजर रख सकता है। 

प्रमुख खबरें

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा

Bihar में शाम 7 बजे लड़कियां सुरक्षित क्यों नहीं, Jamui मामले पर Rahul Gandhi का वार

Lakshya Sen और Kidambi Srikanth की बदौलत Asian Games में जीता भारत, बांग्लादेश को दी 3-0 से मात