Shraddha Murder Case: अब किसी भी कीमत पर नहीं बचेगा हत्यारा अफताब! श्रद्धा की हड्डियों के टुकड़े पिता के DNA से मैच

By रेनू तिवारी | Dec 15, 2022

नयी दिल्ली। खबरों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने महरौली के जंगल से जो हड्डी के नमूने लिए थे, उनका डीएनए श्रद्धा वाकर के पिता के डीएनए से मेल खा गया। कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा को उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने गला घोंट दिया था, और उसके बाद श्रद्धा वाकर के शरीर के 35 टुकड़े करके एक फ्रिज में रखे। वह रोजाना रात मे घर से बाहर जाता और शवों को जंगल मे ंफेंक कर आया था।

इसे भी पढ़ें: Durand Line विवाद क्या है? जिसने पाकिस्तान vs तालिबान करवा दिया, टकराव बन गया खून-खराबे की वजह

वालकर के लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंका था। एक सूत्र ने कहा, “पुलिस को बरामद हड्डियों की डीएनए रिपोर्ट मिल गई है। इन हड्डियों का डीएनए वालकर के पिता के डीएनए के नमूने से मेल खाता है।” डीएनए जांच के लिए हड्डी के नमूने सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजे गए थे। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला ने बुधवार को पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट पुलिस को सौंपी थी।

इसे भी पढ़ें: UP Politics: शिवपाल का साथ लेने के बाद राजभर और केशव देव को भी साधने की कोशिश में जुटे अखिलेश

 हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए, श्रद्धा के पिता विकास वाल्कर ने आफताब के लिए मृत्युदंड की मांग की और कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए महाराष्ट्र पुलिस की निष्क्रियता को भी जिम्मेदार ठहराया। “मेरी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वसई पुलिस की वजह से मुझे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा, अगर उन्होंने मेरी मदद की होती तो मेरी बेटी जिंदा होती.' श्रद्धा ने नवंबर 2020 में तुलिंज पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि आफताब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था।

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास