Champai Soren को लेकर अब आया झारखंड के पूर्व CM का बयान, जानें क्या कहा

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2024

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबर बीते कई दिनों से मीडिया में चल रही है। दावा किया गया कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चंपई सोरेन अपने समर्थक कुछ विधायकों के साथ भगवा पार्टी का दामन थाम सकते हैं। फिर चंपई सोरेन की तरफ से खबरों का खंडन भी किया गया। अब इसको  लेकर बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि चार महीने के बाद, पार्टी (जेएमएम) के नेताओं ने उन्हें (चंपई सोरेन को सीएम के रूप में) चुना, लेकिन, जैसे ही आप (हेमंत सोरेन) जेल से बाहर आए, आपने उन्हें हटा दिया और वह वह भी उन्हें बताए बिना आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी पैसे और ताकत के दम पर यह सब कर रही है, लेकिन यह सच नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर बोले बाबूलाल मरांडी, अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना पर भाजपा नेता ने कहा कि अपराध हुआ वह इतना जघन्य था कि सुप्रीम कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेना पड़ा। यह पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था की वास्तविकता को दर्शाता है। 

प्रमुख खबरें

Lok Sabha नोटिस पर बागी तृणमूल सांसदों ने जवाब के लिए 15 दिन का समय मांगा

Sukhvinder Sukhu के कार्यक्रमों से Virbhadra Singh की तस्वीर नदारद, Pratibha Singh भड़कीं

अचूक, अभेद्य और सटीक भारतीय वायु सेना: गर्व के साथ सफलता की ऊंचाइयों को छूते हुए

Delhi Police Crime Branch की जांच तेज: CJP Protest हिंसा में 2873 Suspects रडार पर