तीसरी बार, फुल रफ्तार: सुबह सम्मान निधि की किस्त जारी, अब पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर देने की आई बारी

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2024

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण के बाद से ही नई सरकार फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है। पीएम मोदी की तरफ से आज सुबह अपना काम संभालने के साथ ही किसान सम्मान निधि को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। शाम होते होते मोदी सरकार ने अब पीएम आवास योजना को और एक्सटेंड करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम अपनी नई कैबिनेट की पहली बैठक की है। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को घर बनाने के लिए सहायता प्रदान करेगी। पात्र परिवारों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए आवास संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Portfolio Allocation In Modi Cabinet: सरकार नई, जोश वही, तीसरे कार्यकाल की पहली बैठक, अब मंत्रियों के पोर्टफोलियो की बारी

प्रधानमंत्री आवास योजना

वित्तीय वर्ष 2015-16 से, भारत सरकार बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित घरों के निर्माण में पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों की सहायता के लिए 'प्रधानमंत्री आवास योजना' (पीएमएवाई) लागू कर रही है। पिछले एक दशक में, इस पहल के तहत कुल 4.21 करोड़ घर पूरे हो चुके हैं, जिससे देश भर के गरीब परिवारों को लाभ हुआ है। पीएमएवाई के तहत निर्मित घर न केवल आश्रय हैं, बल्कि घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन जैसी आवश्यक सुविधाओं के साथ आते हैं।

प्रमुख खबरें

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी

एकात्म मानववाद के प्रणेता- पं. दीनदयाल उपाध्याय

पं. दीनदयाल उपाध्यायः विचारों की वह मशाल जो आज भी प्रज्वलित है

अंत्योदय: विकसित भारत की मानवीय आधारशिला