अब बेरोजगार नहीं, MP में नौकरी की तलाश कर रहे नौजवान कहलाएंगे आकांक्षी युवा! अखिलेश ने BJP पर कसा तंज

By अंकित सिंह | Mar 28, 2025

मध्य प्रदेश सरकार का नाम बदलने का तरीका अब सड़कों और जिलों से आगे बढ़कर बेरोज़गारी तक पहुँच गया है। राज्य ने तय किया है कि बेरोज़गार युवाओं को अब आकांक्षी युवा कहा जाएगा। हालांकि, ये दावा विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। सरकार ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। दावा किया जा रहा है कि युवा केवल बेरोजगार नहीं हैं, बल्कि वे ‘आकांक्षी’ हैं और अच्छे अवसरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।  भोपाल के प्रकाश सेन ने कंप्यूटर साइंस में बीएससी की पढ़ाई पूरी की और गूगल या फेसबुक जैसी दिग्गज तकनीकी कंपनी में काम करने का सपना देखा। लेकिन इसके बजाय उन्होंने खुद को चाय की दुकान चलाते हुए पाया।

मध्य प्रदेश के कौशल विकास मंत्री गौतम टेटवाल ने नए शब्द का बचाव किया। उन्होंने कहा, "रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगार लोगों की संख्या वास्तविक संख्या से अलग है। अगर कोई बेटा अपने पिता की दुकान पर काम करता है और रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, तो वह बेरोजगार नहीं है। बिना किसी स्थायी काम के 12,646 रुपये प्रति माह से कम कमाने वाला व्यक्ति बेरोजगार माना जा सकता है, लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसी स्थिति नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: डॉ. नीरजा माधव और शिवकुमार विवेक को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2025

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि भाजपावाले अब बेरोज़गारों का नाम बदलकर जनता को धोखा देंगे। सच तो ये है कि ‘आकांक्षी युवाओं’ की एक ही आकांक्षा है कि भाजपा को कैसे जल्दी से जल्दी हटाएं क्योंकि वो जान गये हैं कि नौकरी भाजपा के एजेंडे में ही नहीं है क्योंकि वो नौकरी ख़त्म करने के बहाने दरअसल आरक्षण ख़त्म करना चाहते हैं। आकांक्षी युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है