अब संभल की शाही जामा मस्जिद पर 24 घंटे रहेगी यूपी पुलिस, उठाया ये बड़ा कदम

By अंकित सिंह | Dec 27, 2024

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के पास खाली पड़े मैदान में पुलिस चौकी बनाएगी। प्रस्तावित पुलिस चौकी का निर्माण शुरू होते ही आरएएफ के जवान तैनात होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने यह जानकारी दी। हालांकि चौकी का नाम क्या होगा इसे लेकर उन्होंने अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। संभल में सुरक्षा की दृष्टि से नयी पुलिस चौकी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: मोहन भागवत के बयान पर नाराज हुए स्वामी रामभद्राचार्य, कहा- वह हमारे अनुशासक नहीं

संभल में पुराणों में वर्णित, अति प्राचीन और धार्मिक महत्व के माने जाने वाले कुओं की पहचान कर उनकी खुदाई और जीर्णोद्धार की पहल के तहत यह कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वर्षों पूर्व इन कुओं को या तो ऐसे ही छोड़ दिया गया था या इनमें मलबा भरकर इन्हें पाट दिया गया था। ऐतिहासिक महत्व के इन कुओं को लेकर लोगों की मान्यता है कि इनके पानी से स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

प्रमुख खबरें

पत्नी Veena T पर लगे हवाला लेनदेन के आरोपों को CPM नेता रियाज ने बताया झूठा

Rajasthan Weather: राज्य में बारिश का दौर जारी, 19 सितंबर से मानसून की विदाई के आसार

West Bengal Bypolls 2026 | बीजेपी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी के दिवंगत PA Chandranath Rath की मां को टिकट

Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास