अब मिलकर होगा आतंकवादियों पर प्रहार, रूस ने हमले के बाद भारत से मांगी मदद

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2024

आतंकवाद के खिलाफ भारत ने हमेशा आवाज उठाई है। फिर चाहे वो पाकिस्तान हो या फिर कोई और देश। आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी से कई देश वाकिफ हैं। इसी कड़ी में भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत और अन्य राष्ट्रों के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने की बात कही हैं। हालांकि उनका बयान रूस में हुए आतंकी हमले के बाद आया है। 22 मार्च को रूस की राजधानी मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में हुए दुखद आतंकवादी हमलों के बाद रूस को आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में भारत के रूप में एक सहयोगी मिला है। यूक्रेन के विदेश मंत्री की भारत यात्रा के बीच रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने आतंकवाद से लड़ने में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है। 

इसे भी पढ़ें: परमाणु प्रोग्राम, सैनिकों की पोजीशन, पुतिन का स्वास्थ्य, क्‍या सच में US तक पहुंचा दी गई सारी जानकारियां, रूसी पॉप स्टार मोसाद एजेंट हैं?

भारत और अन्य देशों से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए, राजदूत अलीपोव ने जघन्य हमले की निंदा की और पीड़ितों, उनके परिवारों और रूसी सरकार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। रूस ने आतंकी हमलों के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराते हुए हमलावरों के यूक्रेनी सीमा के पास होने की आशंका बताई है। सभी संदिग्ध ताजिकिस्तान के नागरिक थे और कथित तौर पर आईएसआईएस से जुड़े हुए थे। जहां आईएसआईएस ने जिम्मेदारी ली, वहीं रूस ने यूक्रेन की संलिप्तता का आरोप लगाया, जिससे तनाव बढ़ गया। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का फैसला: Islam अपनाने वाले पिछड़े हिंदू नहीं ले सकते पूर्व स्थिति पर Reservation

जिसके हाथ में भी मोबाइल वो पत्रकार बना घूम रहा, सुप्रीम कोर्ट में रीलबाजों पर जमकर हुई बहस

Nestle India को दूसरी तिमाही में 1026.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, बिक्री 20.45 प्रतिशत बढ़ी

गिरफ्तारी से सुरक्षा की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार, Delhi High Court कल सुनेगा केस