परमाणु प्रोग्राम, सैनिकों की पोजीशन, पुतिन का स्वास्थ्य, क्‍या सच में US तक पहुंचा दी गई सारी जानकारियां, रूसी पॉप स्टार मोसाद एजेंट हैं?

Russian
Prabhasakshi
अभिनय आकाश । Mar 30 2024 5:56PM

रूस की तरफ से पॉप स्टार को विदेशी एजेंट घोषित करने की मांग उठने लगी है। अल्ला पुगाचेवा पर मोसाद एजेंट होने का शक है। अल्ला पुगाचेवा यूक्रेन युद्ध और पुतिन सरकार की आलोचक रही हैं।

जंग के मैदान से इतर एक अलग खबर सामने आई है। पुतिन के घर से जासूस को लेकर कई सारी बातें कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि रूस में एक जासूसी नेटवर्क एक्टिव था। इस रूस के जासूसी नेटवर्क के केंद्र में एक टॉप पॉप गायिका थी। अल्ला पुगाचेवा पर आरोप लग रहे हैं कि एक दशक से बहुत सारी जानकारियां पश्चिम देशों को भेजी हैं। आशंका जताई जा रही है कि क्या रूस के गुप्त परमाणु हथियारों की तकनीक यूरोप और अमेरिका तक पहुंचाई गई है? इसके साथ ही रूस की घातक मिसाइलों के तैनाती की जानकारी लीक की गई है। तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं और कटघरे में  पॉप गायिका अल्ला पुगाचेवा का नाम सामने आ रहा है। 

इसे भी पढ़ें: क्या रूस को युद्ध रोकने के लिए मनाएगा भारत? जयशंकर से मिले यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने क्या की बात

रूस की तरफ से पॉप स्टार को विदेशी एजेंट घोषित करने की मांग उठने लगी है। अल्ला पुगाचेवा पर मोसाद एजेंट होने का शक है। अल्ला पुगाचेवा यूक्रेन युद्ध और पुतिन सरकार की आलोचक रही हैं। 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायल में रह रही हैं। इसलिए मोसाद से कनेक्शन जोड़ा जा रहा है। अल्ला पुगाचेवा के पति मैक्सिम गल्किन पुतिन विरोधी हैं। गल्किन को रूस में विदेशी एजेंट का टैग हासिल है। वहीं पुगाचेवा पर क्लासिफाइड जानकारियां लीक करने के गंभीर आरोप हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि रणनीतिक जानकारियों तक उनकी पहुंच रही है। रूस को राजनीतिक तौर पर अस्थिर करने का भी आरोप है। 

इसे भी पढ़ें: Israel को अमेरिका से मिले धोखे के बाद यूक्रेन ने अब भारत की ओर कदम बढ़ाए, शांति शिखर सम्मेलन में शरीक होकर क्या अपने अजीज दोस्त रूस को करेगा नाराज?

पॉप स्टार को लेकर कहा जा रहा है कि मोसाद के लिए शीत युद्ध में भी काम किया है। मोसाद के माध्यम से उन्होंने सैकड़ों अहम जानकारियों को अमेरिका तक पहुंचाया है। पश्चिमी देश शीत युद्ध से ही रूस की जासूसी करते आए हैं। अब रूसी पॉप स्टॉर पर विदेशी जासूस होने का शक जताया जा रहा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़