रामनगरी Ayodhya को मिली Water Metro की सौगात, अब सरयू नदी में कर सकेंगे वाटर मेट्रो से सफर

By नीरज कुमार दुबे | Feb 24, 2024

अयोध्या आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब सरयू नदी में वाटर मेट्रो के जरिए जलविहार का आनंद ले सकेंगे। योगी सरकार द्वारा अयोध्या में पर्यटन को और समृद्ध करने के लिए तथा जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाटर मेट्रो का संचालन संत तुलसीदास घाट से गुप्तार घाट तक किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी दौरे के दौरान वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में वाटर मेट्रो का शुभारंभ किया। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya की Economy में आया बड़ा उछाल, देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं के चलते रामनगरी के दुकानदार मालामाल

वाटर मेट्रो की खासियत-

- 50 सीटर एमवी (मोटर व्हिकल) बोट यानी वाटर मेट्रो का नाम कैटा मेरन वैसेल बोट है।

- इस वाटर मेट्रो बोट को पूरा एयरकंडीशन बनाया गया है, जिसमें यात्रियों की जानकारी के लिए डिस्प्ले भी लगाया गया है। 

- यात्रियों के केबिन के आगे बोट पायलट का केबिन अलग बनाया गया है। 

- एक बार में इलेक्ट्रिक से चार्ज होकर यह वाटर मेट्रो बोट एक घंटे की यात्रा करने मे सक्षम है। इस दौरान यह एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन यानी अयोध्या के संत तुलसी घाट से गुप्तार घाट तक 14 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर लेगी।

- किसी भी आपात अवस्था हेतु इस बोट में जीवन रक्षक जैकेट्स व अन्य उपकरण भी रखे गये हैं।

हम आपको बता दें कि केंद्रीय जलमार्ग मंत्रालय द्वारा इसको अगले कुछ दिनों में राज्य सरकार को हैंडओवर किया जायेगा। इसके बाद इसका परिचालन राज्य सरकार करवाएगी। इस वाटर मेट्रो की लागत 36 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Kolkata में Football Friendly मैच में भारतीय महिला टीम रूस से 0-4 से पराजित

19 वर्षीय Mirra Andreeva ने पहली बार Alexandrova को हराकर China Open सेमीफाइनल में जगह बनाई

Haryana में INDIA Bloc का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Delhi Traffic Police के कैमरों ने हर मिनट काटे 10 चालान, वसूली की दर बेहद कम