प्राइवेट पार्ट में डाल दी पाइप का पूरी नोजल, तेज कर दिया हवा प्रेशर, मामूली से विवाद में व्यक्ति ने दिखाई हैवानियत

By रेनू तिवारी | Feb 28, 2023

इंसान की हैवानियत कई बार जनवरों को भी पीछे छोड़ देती हैं। समझ से परे है कि आखिर इतनी बर्बरता कैसे कोई कर सकता है एक दूसरे इंसान के साथ। ऐसी ही हैवानियत गाजियाहाद में हुई। जहां कुछ लोगों ने एक गरीब 19 साल के कार क्लीनर को अपना निशाना बनाया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के सिहांनी इलाके में मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 19 वर्षीय कार क्लीनर के निजी अंग में हवा भरने वाली पाइप का नोजल डाल दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

इसे भी पढ़ें: US, China, Russia, UK समेत G-20 देशों के विदेश मंत्री भारत आ रहे हैं, जानिये किन मुद्दों पर होगी चर्चा

 

पुलिस के अनुसार पीड़ित की पहचान विजय के तौर पर हुयी है और वह सिहानी गेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर कार क्लीनर का काम करता था। शनिवार को मोहित नाम के व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई थी। अपर पुलिस उपायुक्त आलोक दुबे ने बताया, मोहित ने विजय पर हमला किया और बाद में प्रेशर एयर पाइप का नोजल उसके निजी अंग में डाल कर और एयर वॉल्व खोल दिया और उसके ऊपर बैठ गया।

 

इसे भी पढ़ें: Manish Sisodia पर कांग्रेस भी हुई हमलवार, अजय माकन ने पूछा- ये भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है?

 

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने बताया, हमने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील