सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के एनपीए में पिछले छह माह के दौरान कमी आई : Survey

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2024

नयी दिल्ली, 21 मार्च भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों (पीएसबी) की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में पिछले छह माह में कमी आई है। फिक्की-आईबीए बैंकर के बृहस्पतिवार को जारी सर्वेक्षण में कहा गया है कि इस अवधि में निजी क्षेत्र के 67 प्रतिशत बैंकों का खराब ऋण घटा है। सर्वेक्षण में शामिल 77 प्रतिशत बैंकों के एनपीए में पिछले छह माह में गिरावट आई है। निजी क्षेत्र के बैंकों की तुलना में सरकारी बैंकों की संपत्ति की गुणवत्ता में अधिक सुधार हुआ है। उद्योग मंडल फिक्की-आईबीए बैंकर्स सर्वेक्षण का 18वां दौर जुलाई से दिसंबर, 2023 की अवधि में किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: वैश्विक बाजारों में मजबूती से Sensex 539 अंक चढ़ा, Nifty 173 अंक मजबूत

किसी भी पीएसबी और विदेशी बैंक ने पिछले छह माह में एनपीए स्तर में वृद्धि नहीं देखी है, जबकि 22 प्रतिशत निजी बैंकों का एनपीए बढ़ा है।’’ जिन क्षेत्रों में एनपीए का उच्चस्तर जारी है, उनमें से अधिकांश बैंकों ने खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों को चिह्नित किया है। सर्वेक्षण से यह भी पता चलता है कि अगले छह महीनों में गैर-खाद्य उद्योग ऋण के लिए दृष्टिकोण आशावादी है, 41 प्रतिशत बैंकों को गैर-खाद्य उद्योग ऋण वृद्धि 12 प्रतिशत से ऊपर रहने की उम्मीद है, जबकि 18 प्रतिशत को लगता है कि गैर-खाद्य उद्योग ऋण वृद्धि 12 प्रतिशत से अधिक होगी। उद्योगों को कर्ज वृद्धि 10-12 प्रतिशत की सीमा में होगी। इसके अलावा, 36 प्रतिशत बैंकों का मानना है कि गैर-खाद्य उद्योग ऋण वृद्धि 8-10 प्रतिशत की सीमा में होगी।

प्रमुख खबरें

Pargat Singh ने AAP सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, CBI जांच को लेकर दी चेतावनी

Asian Games में 5 स्वर्ण जीतकर लौटे भारतीय तीरंदाज, कहा- अब दबाव पूरी तरह हट गया

नया फॉर्म-6 हमने अप्रूव नहीं किया, CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी

Tata Sons चेयरमैन N Chandrasekaran बोले, वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत