मणिपुर में भी लागू होगा NRC, सीएम बीरेन सिंह ने कहा- केंद्र से करेंगे संपर्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

गुवाहाटी। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार एनआरसी को लागू करने के पक्ष में है और वह इसके लिए केंद्र सरकार से संपर्क करेगी। उन्होंने यहां नेडा सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से कहा कि राज्य ने पहले ही प्रदेश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सिंह ने कहा, ‘‘हमें और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में एनआरसी की आवश्यकता है। एनआरसी लाने के लिए मणिपुर सरकार ने पहले ही कैबिनेट बैठक में फैसला ले लिया है।’’

 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र का दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है कि किसी भी अवैध प्रवासी को देश में कहीं भी रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह एक बहुत स्पष्ट संदेश है।’’ यह पूछे जाने पर कि राज्य इस योजना को लागू कैसे करेगा, तो उन्होंने कहा ‘‘यह केंद्र सरकार के माध्यम से किया जाएगा। असम यह उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कर रहा है। इसलिए हम केंद्र सरकार से इसे करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana

Adani समूह की कंपनी APSEZ की Philippines में बंदरगाह बनाने की योजना