भारत के साथ मिलकर पाकिस्तान को ठोकेगा ईरान, अजित डोभाल ने तैयार किया प्लान

By अभिनय आकाश | May 19, 2025

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ईरान में अपने समकक्ष से बातचीत की है। इस बातचीत में न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा के गंभीर मसलों पर बातें की गई हैं। इसके अलावा चाबहार बंदरगाह परियोजना और उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारे यानी आईएनएसटीसी पर भी भरपूर चर्चा हुई। भारत ईरान की इस बातचीत को लेकर पाकिस्तान में बैचैनी जरूर होगी। ये बातचीत ऐसे वक्त में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दूसरी ओर भारत और ईरान अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं। ये बातचीत इस बात का प्रमाण हैं कि भारत और ईरान अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: Iran कराएगा दोनों देशों में शांति! पाकिस्तान के बाद अब विदेश मंत्री अराघची का भारत दौरा आज से शुरू

बातचीत के दौरान डोभाल ने ईरान की क्षेत्रीय स्थिरता में निभाई जा रही सकारात्मक भूमिका को सराहा और भारत-ईरान द्विपक्षीय सहयोग को और विस्तार देने की इच्छा जाहिर की। बातचीत में खासतौर से चाबहार बंदरगाह और इंटरनैशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर जैसे अहम प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। ईरान की ओर से डॉ. अहमदियान ने कहा कि दोनों देश गहरे आर्थिक और आर्थिक संबंधों से जुड़े हैं। यह सहयोग व्यापक क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के पक्ष में ही है। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और रणनीतिक परियोजनाओं को तेजी से लागू करने की जरूरत पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: हूतियों ने तेल अवीव एयरपोर्ट उड़ाया, भड़के नेतन्याहू ने बदले की खाई कसम

बंदरगाह को इंटरनैशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर के साथ जोड़े जाने के बाद भारत की कनेक्टिविटी ईरान के जरिए सीधे रूस तक होगी। इससे पाकिस्तान को बायपास कर अफगानिस्तान और सेंट्रल एशिया तक पहुंच बन जाएगी। 'इंटरनैशनल नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर में रूस की अहम भूमिका है। इससे एक ओर आर्मेनिया और अजरबैजान जैसे देश कनेक्ट होंगे तो दूसरी ओर अफगानिस्तान और ईरान। इसके अलावा ईरान भी एक रेल लाइन लेकर आने वाला है, जो चाबहार से शुरू होकर अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बॉर्डर तक जाएगी। इससे ईरान को भी भारत के जरिए साउथ एशिया में कनेक्टिविटी हासिल होगी। 

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh   

प्रमुख खबरें

PM मोदी के आह्वान पर दोनों केन्द्रीय मंत्री एक ही कार से कैबिनेट बैठक में पहुंचे

Bangladesh Border पर जबरदस्त कोहराम, Suvendu Adhikari ने 10 हजार घुसपैठिये भगाये, कई अब भी होल्डिंग सेंटरों में बंद

दिल्ली से अमृतसर के लिए भरी थी उड़ान, PAK एयरस्पेस में घुसा Air India का विमान, मचा हड़कंप!

आगे देखें, अतीत में न अटकें..., Mehbooba Mufti ने Kashmiri Pandits के लिए नए पुनर्वास मॉडल की वकालत की