'कबूतर' और 'कचौड़ी' समेत 5 पर रासुका, कबूतर और कचौड़ी ने किया था पुलिस पर हमला

By दिनेश शुक्ल | Apr 08, 2020

भोपाल। भोपाल में टोटल लॉकडाउन का उलंघन और पुलिस पर जानलेवा हमला करने के जुर्म में कबूतर और कचौड़ी पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्यवाही की गई है। इस मामले में कबूतर और कचौड़ी सहित पुलिस ने पाँच और लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। दरआसल भोपाल के पुराने शहर स्थित तलैया थाना क्षेत्र में सोमवार रात गस्त के दौरान लॉकडाउन का उलंघन कर घूम रहे लोगों को घर में रहने की सलाह दी थी। इस बीच कुछ लोगों ने जहां पुलिस टीम पर पत्थर फेंके तो वही कुछ लोगों ने पुलिसकर्मीयों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे एक पुलिसकर्मी को हाथ में तो दूसरे को कंधे में चाकू लगा था। 

घटना का पता चलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में ट्वीट कर कहा-"कबूतर" हो या "कचौड़ी", किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके एक घंटे बाद तलैया थाना पुलिस ने पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। शहर के इतवारा इलाके में तलैया थाने के दो आरक्षकों को चाकू से हमला करने वाले बदमाशों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें शाहिद कबूतर, मोहसिन कचौड़ी समेत पांच बदमाशों के नाम हैं। मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा करते हुए मंगलवार सुबह 11 बजे ट्वीट किया था। इसके एक घंटे बाद दोपहर 12 बजे तलैया पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपी इलाके के कुख्यात बदमाश हैं। मुख्यमंत्री ने आरोपियों पर एनएसए के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएम का कहना था कि इंदौर के बाद भोपाल में ये घटना हुई है। बदमाश समझ लें- ऐसे समय में हम किसी को छोड़ने वाले नहीं हैं, कानून का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें: भोपाल में एक पत्रकार सहित कोविड-19 के 6 नए मरीज, शहर में बढ़कर मामले 91 हुए

पुराने भोपाल के इतवारा में सोमवार देर रात दो शातिर बदमाशों ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर चाकू से हमला कर पथराव कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11 बजे इतवारा इलाके के रसीदिया स्कूल के पीछे शामद मस्जिद के पास करीब 20 युवक झुंड बनाकर घूम रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाइश दी और उन्हें घर लौटने को कहा तो भीड़ में शामिल शातिर बदमाश शाहिद कबूतर, मोहसिन कचौड़ी और उसके साथियों ने पुलिस पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें तलैया थाने के सिपाही लक्ष्मण यादव के बाएं कंधे और सतीश कुमार के बाएं हाथ में चाकू लगा था। बताया गया कि शाहिद कबूतर और मोहसिन कचौड़ी का आपराधिक रिकॉर्ड है। लेकिन मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए न कबूतर को बख्शा न कचौड़ी को दोनों को उनके साथीयों के साथ गिरफ्तार कर रीवा जेल भेज दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Nari Vandan Act में बड़े बदलाव की तैयारी, Kharge ने सरकार से पूछा- All-Party Meet कब?

ईंधन की कमी से जूझ रही दुनिया, हर देश के सामने संकट, पाबंदियों के चलते जनता बेहाल

Railway ने किये बड़े बदलाव, अब टिकट बुक कराना और कैंसल कराना हुआ आसान, Boarding Station भी आसानी से बदल सकेंगे

Trump को झुकाया, ईरान को मनाया, युद्ध रोकने कूद पड़ा ये मुस्लिम देश