इंदौर में हुए गोलीकांड माफियाओं के लिखाफ लगाया जाएगा NSA : नरोत्तम मिश्रा

By सुयश भट्ट | Jul 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हुए गोलीकांड के बाद  बीजेपी सरकार एक्शन मोड पर आ गई है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्त मिश्रा ने माफियाओं पर NSA के तहत कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें:गोपाल भार्गव ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर किया पलटवार , कहा कांग्रेस की नैया डूबने के लिए काफी है दिग्विजय 

दरअसल अर्जुन ठाकुर का शराब अहाते को लेकर विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से हमलावरों ने सोमवार को तकरीबन सत्य साईं स्थित ऑफिस में घुसकर गोली मार दी थी। मामले में गैंगस्टर सतीश भाउ सहित 5 अन्य के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया था।

जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार इंदौर में शराब माफिया के बीच हुए गैंगवार को लेकर गंभीर है। सरकार इन माफियाओं के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई करेगी। और इसके साथ ही उनकी संपत्तियों को भी नेस्तनाबूद कर देगी।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप