NSE ने अपने IPO से पहले SEBI के साथ को-लोकेशन मामला 1,491 करोड़ रुपये में निपटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने लंबे समय से लंबित को-लोकेशन और डार्क फाइबर मामलों को 1,491.21 करोड़ रुपये में निपटाने के लिए बाजार नियामक सेबी को 714.74 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। एनएसई ने पहले ही 776.47 करोड़ रुपये जमा कराए थे। इसके साथ ही संशोधित निपटान शर्तों के तहत 1,491.21 करोड़ रुपये की निपटान राशि को चुका दिया गया है।

एनएसई ने बृहस्पतिवार को बताया था कि सेबी सैद्धांतिक रूप से को-लोकेशन और डार्क फाइबर मामलों को 1,491.21 करोड़ रुपये की कुल राशि में निपटाने के लिए सहमत हो गया है और पहले से जमा की गई राशि को समायोजित करने के बाद 714.74 करोड़ रुपये की शेष राशि का भुगतान करने को कहा गया है। एक्सचेंज के निदेशक मंडल की 30 जुलाई को आयोजित बैठक में शेष निपटान राशि के भुगतान को मंजूरी दी गई थी। यह निपटान ऐसे समय में हुआ है, जब देश का सबसे बड़ा शेयर बाजार अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की तैयारी कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Asmita Day और Harsh Singh ने Judo में दिलाए दो Gold, PM Modi ने दी बधाई

Ashok Gehlot बोले, राजस्थान में Congress के सभी नेता एकजुट हैं, कोई नाराजगी नहीं

गुजरात CM Bhupendra Patel ने Paper Leak Bill के पारित होने का स्वागत किया

Amazon और Safer Internet India ने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए गाइड जारी की