NEET Scam पर Karnataka में NSUI का हल्ला बोल, परीक्षा रद्द करने की उठी मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2026

कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) रद्द किए जाने की निंदा करते हुए कर्नाटक के कई हिस्सों में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर इस राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा की शुचिता की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। बेंगलुरु, मैसुरु, चिक्कबल्लापुर, हुब्बली, रायचूर और बागलकोट में विरोध प्रदर्शनकिए गए। इस दौरान छात्रों ने परीक्षा में कथित अनिमितताओं के खिलाफ नारेबाजी की और प्रश्न पत्र लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने बार-बार सामने आ रहे राष्ट्रीय परीक्षाओं से जुड़े विवादों को लेकर केंद्र सरकार की भी आलोचना की। बेंगलुरु में एनएसयूआई के सदस्यों ने चिक्कबल्लापुर से भाजपा सांसद के. सुधाकर के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। के. सुधाकर भाजपा सरकार के दौरान कर्नाटक के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे।

प्रमुख खबरें

IMD की चेतावनी: Odisha के कई जिलों में Red Alert, भारी बारिश और बाढ़ का खतरा!

Punjab कांग्रेस में सब All-Well! Raja Warring बोले - Channi के साथ मिलकर लड़ेंगे

Glowing Skin का राज हैं ये Retinoids, जानें Retinol और Tretinoin में किसे करें Beauty Routine में शामिल

Delhi Riots साजिश केस: Umar Khalid और Sharjeel Imam की जमानत पर सस्पेंस, Court ने Order रखा सुरक्षित