Glowing Skin का राज हैं ये Retinoids, जानें Retinol और Tretinoin में किसे करें Beauty Routine में शामिल

By अनन्या मिश्रा | Jul 04, 2026

अक्सर लोगों के लिए रेटिनॉल, रेटिनल और ट्रेटिनॉइन में चुनाव करना मुश्किल होता है। यह जानने के बाद भी हेल्दी स्किन के लिए यह तीनों ही जरूरी हैं। रेटिनॉल, रेटिनल और ट्रेटिनॉइन तीनों ही हेल्दी स्किन का वादा करते हैं। लेकिन इनके बीच का फर्क जानना जरूरी होता है, जिससे कि आप सही प्रोडक्ट का चुनाव कर सकें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन तीनों स्किन केयर प्रोडक्ट के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Makeup Beginners ध्यान दें! कैंची और टेप से पाएं Perfect Look, ये हैं 5 Viral हैक्स

वहीं रेटिनॉल सबसे आसानी से उपलब्ध है। स्किन पर असर दिखाने से पहले इसको रेटिनोइक एसिड में बदलने के लिए कई प्रोसेस से गुजरना होता है। जोकि स्किन कोशिकाओं द्वारा यूज किए जाने वाला रूप है। लेकिन इसके रिजल्ट मिलने में थोड़ा समय लगता है। अक्सर युवाओं और संवेदनशील स्किन वाले लोगों के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन होता है।

जानिए रेटिनल क्या है

रेटिनोइक एसिड का एक शक्तिशाली रूप है। आजलकल इसका उपयोग स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। यह रेटिनॉल की तुलना में ज्यादा प्रभावी होता है। पिगमेंटेशन, मुंहासों और बढ़ती उम्र के लक्षणों से जल्दी राहत पाने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

जानिए क्या है ट्रेटिनॉइन

यह शुद्ध रेटिनोइक एसिड है। झुर्रियों को कम करने, मुंहासों के इलाज और त्वचा की बनावट और दिखावट में सुधार करने के लिए यह डॉक्टर के पर्चे पर उपलब्ध है। इसके इस्तेमाल करने के शुरुआती दिनों में सूखापन, लालिमा, स्किन का छिलना और जलन आदि हो सकती है।

क्या यूज करना बेहतर

यह आपकी स्किन की समस्याओं, सेंसिटिविटी और सहनशीलता पर निर्भर करता है। शुरूआत लोगों और संवेदनशील स्किन वाले लोगों में रेटिनॉल से शुरूआत करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन को संतुलन प्रदान करता है। वहीं गंभीर मुंहासे और उम्र संबंधी स्किन प्रॉब्लम्स के लिए स्किन एक्सपर्ट की सलाह पर ट्रेटिनॉइन यूज किया जा सकता है। बता दें कि सबसे अच्छा रेटिनॉइड वह है, जिसको आपकी स्किन सहन कर सके और आप लंबे समय तक नियमित रूप से यूज कर सकें।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने UP Cooperative Bank के 48 सहायक प्रबंधकों की बर्खास्तगी रद्द की

ईरान के साथ Tension के बीच Donald Trump की Popularity में भारी गिरावट, Reuters Poll में बड़ा खुलासा

Beijing में सीमा विवाद पर Ajit Doval और Wang Yi की बैठक, Peace बहाली के लिए हुआ गहन मंथन

Tamil Nadu Assembly में छिड़ा सियासी संग्राम, Parandur Airport Project पर TVK और DMK में तीखी जुबानी जंग