NEET UG 2024 Hearing: NTA ने पेपरलीक की बात मानी, याचिकाकर्ता ने कहा- परीक्षा दोबारा कराई जाए

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट NEET-UG 2024 परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ सुबह 10.30 बजे मामलों की सुनवाई कर रही है। याचिकाकर्ताओं-छात्रों के वकील की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र हुड्डा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बिहार पुलिस की जांच के बयानों में कहा गया है कि लीक 4 मई को हुआ था और संबंधित बैंकों में प्रश्नपत्र जमा करने से पहले हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ई-रिक्शा द्वारा प्रश्नपत्र ले जाना एक स्थापित तथ्य है, लेकिन छोटी सी बात यह है कि जो तस्वीर वितरित की गई थी वह प्रश्नपत्र की नहीं बल्कि ओएमआर शीट की थी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने छात्र को नोटिस भेजने पर Greater Noida मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार

Travel Tips: मणिपुर की सांस्कृतिक सुंदरता का प्रतीक है Kangla Fort, जानें कैसे पहुंचे Imphal

Yogi Adityanath का बड़ा ऐलान: Anganwadi और Basic स्कूल बनेंगे विकसित भारत की रीढ़

Telangana Assembly से BRS के 22 विधायक पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड