Neet UG 2025: नीट एग्जाम में गड़बड़ी रोकने के लिए NTA ने बनाया फुल प्रूफ प्लान, ऐसे होगी परीक्षा की निगरानी

By अनन्या मिश्रा | May 22, 2025

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम होने वाला है। ऐसे में सभी राज्यों ने इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए मिलकर प्लान बनाया है। सभी राज्यों के डीएम और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कई स्तर की बैठकें की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार प्रश्न पत्र और OMR शीट सेंटरों तक पहुंचाने में पुलिस की सहायता ली जाएगी। इसके साथ ही कोचिंग सेंटरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

बता दें कि साल 2024 में नीट का पेपर लीक होने की शिकायतें सामने आई थीं। जिसके बाद एनटीए की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई थी। ऐसे में अब गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी राज्यों में स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्लान पर काम किया जा रहा है।

इसके अलावा यदि जिला स्तर कमेटी और पुलिस पर किसी भी तरह का कोई संदेह होता है, तो उस स्थान का औचक निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षा सेंटरों पर निरीक्षण के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी जाएंगे। वहीं सेंटरों पर तैयारियों की समीक्षा का जायजा लेने के लिए डीएम और एसपी विजिट करेंगे। माना जा रहा है कि साल 2024 में जो शिकायतें सामने आई थीं, उन्हीं का आकलन करने के बाद यह प्लान बनाया गया है। सरकारी स्कूलों और संस्थानों में इस बार सबसे ज्यादा सेंटर बनाए गए हैं। वहीं एनटीए ने संदिग्ध दावों की रिपोर्टिंग के लिए खास ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया है।

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं