NTPC और ONGC ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए मिलाया हाथ

By Prabhasakshi News Desk | Nov 04, 2024

नयी दिल्ली । बिजली क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एनटीपीसी और तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ओएनजीसी ने घोषणा की कि उन्होंने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अवसरों का पता लगाने के लिए हाथ मिलाया है। एनटीपीसी ने बयान में कहा, दोनों कंपनियां अपनी-अपनी अनुषंगी कंपनियों के जरिये एक संयुक्त उद्यम बनाएंगी। बयान में कहा गया,‘‘ एनटीपीसी तथा ओएनजीसी ने नवीकरणीय व नवीन ऊर्जा क्षेत्र में अपनी रुचि को और बढ़ावा देने के लिए अपनी हरित ऊर्जा अनुषंगी कंपनियों (एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और ओएनजीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड) के जरिये एक संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) बनाने के लिए सहयोग किया है।’’ 

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।