NTPC, हिंडाल्को, बजरंग पावर को नीलामी में एक-एक कोयला खदान मिलीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

नयी दिल्ली। एनटीपीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और बजरंग पावर एंड इस्पात को कोयला खदानों की नीलामी के सातवें चरण में एक-एक खदान आवंटित हुई हैं। कोयला मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि एनटीपीसी लिमिटेड को झारखंड में उत्तर धाडू (पूर्वी भाग) कोयला ब्लॉक मिला है जिसमें 43.9 करोड़ टन कोयला भंडार मौजूद है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को ओडिशा में मीनाक्षी वेस्ट ब्लॉक मिला जिसमें 95 करोड़ टन कोयला भंडार है।

इसे भी पढ़ें: International sales में उछाल से जुलाई में सेवा क्षेत्र की वृद्धि 13 साल के उच्चस्तर पर

बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड को मध्य प्रदेश में पथोरा ईस्ट कोल ब्लॉक मिला है जिसकी कोयला भंडार क्षमता 11.04 करोड़ टन है। मंत्रालय ने कहा, “चालू होने पर ये कोयला खदानें (आंशिक रूप से उत्खनित खदानों को छोड़कर) अपनी सर्वोच्च क्षमता पर करीब 450 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व पैदा करेंगी। ये खदानें 600 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित करेंगी और 5,408 लोगों को रोजगार मिलेगा।” सरकार ने कोयला खदानों के आवंटन के लिए नीलामी का सातवां दौर आयोजित किया था।

प्रमुख खबरें

अपराध और भ्रष्टाचार से नहीं होगा कोई समझौता, Nishant Kumar ने कार्यकर्ताओं को दिया भरोसा

BJP और Shiromani Akali Dal में फिर हुआ गठबंधन, पंजाब में CM पद अकाली दल को मिलेगा

Hyundai Cars खरीदना 1 दिसंबर से होगा महंगा, कीमतों में 8000 रुपये तक का इजाफा

मंगलुरु में Cyber Fraud: विदेशी गिफ्ट और डॉलर का झांसा देकर महिला से 8.5 लाख रुपये ठगे