एनटीपीसी का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 4,626 करोड़ रुपये पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

नयी दिल्ली,  सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 19 फीसदी बढ़कर 4,626.11 करोड़ रुपये हो गया। एनटीपीसी ने बीएसई को भेजी गई सूचना में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2020 में उसका समेकित शुद्ध लाभ 3,876.36 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर 2021 की तिमाही में एनटीपीसी की कुल आय 33,783.62 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 28,387.27 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के निदेशक मंडल की शनिवार को हुई बैठक में तिमाही नतीजों को मंजूरी दी गई।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है