अब हाइड्रोजन से चलेंगी बसें, NTPC देश की पहली हरित हाइड्रोजन परिवहन परियोजना करेगा स्थापित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहायक इकाई एनटीपीसी आरईएल लद्दाख में देश की पहली हरित हाइड्रोजन परिवहन परियोजना की स्थापना करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एनटीपीसी आरईएल ने लद्दाख संघ शासित प्रदेश के साथ क्षेत्र में देश की पहली हरित हाइड्रोजन परिवहन परियोजना की स्थापना के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,750 के पार

एनटीपीसी आरईएल, एनटीपीसी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली सहायक इकाई है। बयान के मुताबिक एमओयू पर हस्ताक्षर के मौके पर लेह में सोलर ट्री एवं सोलर कार पोर्ट के रूप में एनटीपीसी की पहली सौर स्थापना का उद्घाटन भी किया गया। शुरुआत में एनटीपीसी ने इस क्षेत्र मे पांच हाइड्रोजन बसें चलाने की योजना बनाई है।

प्रमुख खबरें

Bengaluru में पब में दोस्ती के बाद जयपुर की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पैराग्वे संसद ने राष्ट्रपति Santiago Pena पर चलाया महाभियोग, इस्तीफे के बाद 78-0 से प्रस्ताव पारित

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की

Odisha के Ganjam में भूस्खलन से 5 और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7