Nuh Violence: 'दंगाइयों से ही होगी नुकसान की भरपाई', CM Khattar बोले- हम हर किसी की रक्षा नहीं कर सकते

By अंकित सिंह | Aug 02, 2023

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य के नूंह जिले में सोमवार को हुई सांप्रदायिक झड़पों को संबोधित किया। हिंसा में छह लोग मारे गए और पिछले दो दिनों में भीड़ ने कई कारों और दुकानों को आग लगा दी। उन्होंने लोगों से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा, "हम हर किसी की रक्षा नहीं कर सकते।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने एक अधिनियम पारित किया है जिसमें यह प्रावधान है कि किसी भी नुकसान के लिए, सरकार सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के लिए मुआवजा जारी करती है लेकिन जहां तक निजी संपत्ति का सवाल है, जिन लोगों ने नुकसान पहुंचाया है वे इसकी भरपाई के लिए उत्तरदायी हैं। 

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Pakistan में हिंदुओं पर अत्याचार से बड़ा दुख होता है मगर हिंदू तो अब यहां भी अत्याचार सह रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं किसी भी कीमत पर प्रदेश की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगड़ने नहीं दूंगा। नूंह की घटना के हर एक अपराधी को कानून के माध्यम से उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। और वहां हुए हर एक नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही होगी और उन्हीं से उसकी वसूली भी करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्रीय बलों की 20 कंपनी पहले से ही हरियाणा में तैनात हैं, जिनमें से 14 नूंह में, तीन पलवल में, दो गुरुग्राम में और एक फरीदाबाद में तैनात है। उन्होंने कहा कि हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मनोहर लाल ने यह भी कहा कि राजस्थान सरकार ने बजरंग दल के मोनू मानेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हमने उनसे कहा है कि उसकी तलाश के लिए जो भी मदद की जरूरत होगी वह हम मुहैया कराएंगे। 

प्रमुख खबरें

श्री रामभूमि से Anupam Kher का फर्स्ट लुक आया सामने: फिल्म में निभाएंगे Ashok Singhal का किरदार, अभिनेता ने बताया बड़ी जिम्मेदारी

अमित शाह का बड़ा ऐलान: असामान्य जनसांख्यिकीय बदलावों पर लगेगी रोक, Modi सरकार का संकल्प

Congress का तीखा हमला: Bhupendra Yadav इस्तीफा दें, भ्रष्टाचार पर राजधर्म निभाने की मांग

Karur भगदड़ पीड़ितों को मिलेगी Government Job, Madras High Court ने लगाया ये बड़ा कानूनी पेंच।