By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2025
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने बुधवार को बताया कि गुजरात में एशियाई शेरों की अनुमानित संख्या बढ़कर 891 हो गई है, जो पांच वर्ष पहले 674 थी। इससे पहले जून 2020 में हुई पिछली गणना में शेरों की संख्या 674 दर्ज की गई थी।
शुरूआती गणना 10 और 11 मई को की गई जबकि अंतिम गिनती 12 और 13 मई को 3,000 से अधिक स्वयंसेवकों की मदद से की गई। कुल 58 तालुकों में यह गणना करने में क्षेत्रीय, अंचल एवं उप-अंचल अधिकारियों, गणनाकारों, सहायक गणनाकारों और निरीक्षकों ने हिस्सा लिया।
एशियाई शेर केवल गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान और उससे लगे जिलों में पाए जाते हैं। जूनागढ़, गिर सोमनाथ, भावनगर, राजकोट, मोरबी, सुरेन्द्रनगर, देवभूमि द्वारका, जामनगर, अमरेली, पोरबंदर और बोटाद में एशियाई शेर पाए जाते है।