गुजरात उपचुनाव जीत के बाद विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ी, कांग्रेस के पास 65 सीटें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

अहमदाबाद। मोरवा हदाफ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत के साथ ही गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 112 हो गयी है। वहीं दूसरी ओर, दिसंबर 2017 के चुनाव में 182 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के सदस्यों की संख्या कम होकर 65 रह गयी है। राज्य में 2017 के चुनाव में 99 सीटें जीतने वाली भाजपा के सदस्यों की संख्या उपचुनावों में जीत के कारण बढ़कर 112 हो गयी है। राज्य में ज्यादातर सीटों पर उपचुनाव कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 100वीं जयंती पर सत्यजीत रे को श्रद्धांजलि दी

मामला फिलहाल उच्चतम न्यायालय में लंबित है। पंचमहल जिले के मोरवा हदाफ (सु) सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की निमिशा सुथार ने कांग्रेस के सुरेश कटारा को 45,649 वोटों के अंतर से हराया है। अमान्य जाति प्रमाणपत्र देने को लेकर निर्दलीय विधायक भूपेन्द्रसिंह खांट के निर्वाचन को मई 2019 में रद्द कर दिया गया था। इस कारण सीट पर रिक्त हुई थी।

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge ने SIR विरोध रैली में COJP की मौजूदगी पर साधी चुप्पी

PM Narendra Modi ने Sardar Vallabhbhai Patel को जयंती पर नमन किया

US Midterm Elections में भारतीय मूल के वोटरों को रिझाने में जुटे नेता, डोसा और मंदिर बने जरिया

Vimal Elaichi Advertisement Controversy | अजय देवगन का कानूनी दांव! विमल विज्ञापन नोटिस के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, 4 नवंबर को होगी सुनवाई