बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 72 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

पटना। बिहार के नालंदा, मुंगेर, पटना औरवैशाली जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के छह नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 72 हो गये हैं जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि नालंदा जिले में 35 और 25 वर्ष की दो महिलाओं तथा एक पुरुष (60) के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। नालंदा जिले में कोरोना संक्रमित ये तीनों लोग पूर्व में दुबई से लौटे एक व्यक्ति के संपर्क में आए।

संजय ने बताया कि मुंगेर जिले में भी कोरोना संक्रमण का एक नया मामला प्रकाश में आया है। बिहार स्वास्थ्य समिति से देर रात्रि मिली जानकारी के अनुसार पटना और वैशाली जिले में भी कोरोना संक्रमण के एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। बिहार में कोरोना संक्रमण के बुधवार तक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, बेगुसराय एवं मुंगेर में आठ-आठ, पटना एवं नालंदा में छह-छह, गया में 5, गोपालगंज एवं नवादा में तीन-तीन तथा सारण, लखीसराय,भागलपुर एवंवैशाली में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं।

इसे भी पढ़ें: CM नीतीश ने की रोजगार सृजन और संक्रमण से बचाव कार्यों की समीक्षा

गौरतलब है कि ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूनेजांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 8297 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 29 मरीज ठीक भी हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश