लगातार कम हो रही है नौकरीपेशा महिलाओं की संख्या, जानें क्या है वजह?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

 मुंबई। उद्योग क्षेत्र की बदलती जरूरतों को देखते हुए देश में कौशल विकास को लेकर कई प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओें के कौशल विकास पर सरकार विशेष ध्यान है। लेकिन एक सर्वेक्षण के अनुसार कार्यबल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 2018 में बेहद कम हुआ है। डेलॉइट द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक सर्वेक्षण रपट के हिसाब से वर्ष 2005 में जहां नौकरी-पेशा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी 36.7 प्रतिशत थी। वही 2018 में घटकर 26 प्रतिशत आ गई है।

वहीं असंगठित क्षेत्र या बिना पारिश्रमिक वाले क्षेत्र में 19.5 प्रतिशत महिलाएं कार्यरत हैं। रपट में इसकी अहम वजह अच्छी शिक्षा तक महिलाओं की पहुंच कम होना और डिजिटल विभेद (डिजिटल डिवाइड) का बढ़ना बतायी गई है। रपट में कहा गया है कि देश ही नहीं दुनियाभर में रोजगार क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी कम होने की प्रवृत्ति देखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार