COVID-19 In India | भारत में 24 घंटे में 6,422 नए मामले, 34 मरीजों की गयी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,422 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,45,16,479 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 45,749 से बढ़कर 46,389 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 34 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 28,250 हो गई है। इसमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए मौत के 20 मामले भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: चिदंबरम का भाजपा पर निशाना, थोक खरीदार एक दिन भारत के करीब सभी विधायकों को खरीद लेंगे

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 14 लोगों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तराखंड के दो-दो मरीज शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा