चिदंबरम का भाजपा पर निशाना, थोक खरीदार एक दिन भारत के करीब सभी विधायकों को खरीद लेंगे

Chidambaram
ANI

गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि 2014 के बाद से, भारतीय बाजार में एक “थोक खरीदार” है और एक दिन, वह खरीदार लगभग सभी विधायकों को खरीद लेगा।

नयी दिल्ली। गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि 2014 के बाद से, भारतीय बाजार में एक “थोक खरीदार” है और एक दिन, वह खरीदार लगभग सभी विधायकों को खरीद लेगा और देश के मतदाताओं का मजाक उड़ाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गोवा में कांग्रेस के उन तीन विधायकों की भी सराहना की जो अपने आठ सहयोगियों के साथ सत्ताधारी भाजपा में शामिल नहीं हुए।

इसे भी पढ़ें: निष्ठा की शपथ पर भारी पड़ा कांग्रेस छोड़ो अभियान, गोवा में हालत ऐसी की नहीं होगा कोई नेता प्रतिपक्ष!

चिदंबरम ने कहा कि इन तीन विधायकों ने भगवान, पार्टी, मतदाताओं और सिद्धांतों के प्रति “दृढ़ निष्ठा” का परिचय दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत सहित तटीय राज्य के 11 कांग्रेसी विधायकों में से आठ बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए, जिससे विपक्षी दल को गहरा धक्का लगा।

इसे भी पढ़ें: रूस ने दुनियाभर में लोगों की संप्रभुता को छीनने का प्रयास किया : अमेरिका

40 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के अब सिर्फ तीन विधायक - कार्लोस फरेरा, यूरी अलेमाओ और अल्टोन डी कोस्टा- बचे हैं। चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, “गोवा की राजनीति का अभिशाप विधायकों की खरीदारी है। 2014 के बाद से, भारतीय बाजार में एक थोक खरीदार है। एक दिन, थोक खरीदार भारत के लगभग सभी विधायकों को खरीद लेंगे और भारत के मतदाताओं का मजाक उड़ाएंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़