भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 195

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2020

नयी दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को 195 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इनमें 32 विदेशी नागरिक शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ देश में कोविड-19 के अभी 171 मामले हैं।’’ इसके अलावा 20 लोग वे हैं, जो ठीक हो गये हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है जबकि चार लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली में अभी तक एक विदेशी सहित 17 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भी एक विदेशी सहित 19 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में तीन विदेशियों समेत 47 मामले सामने आए हैं जबकि केरल में दो विदेशी नागरिकों समेत 28मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के 15 मरीज हैं। लद्दाख में संक्रमण के मामले बढ़कर 10 हो गए हैं और जम्मू-कश्मीर में इसकी संख्या बढ़कर चार हो गई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने मोदी के संबोधन को सराहा, कांग्रेस नेताओं ने भी दिया समर्थन

तेलंगाना में नौ विदेशियों समेत 16 मामले सामने आए हैं। राजस्थान में दो विदेशियों समेत सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। तमिलनाडु में तीन मामले सामने आए हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में दो लोग इससे संक्रमित हैं। ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। हरियाणा में 14 विदेशियों समेत 17 लोग संक्रमित हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा