मध्य प्रदेश के तीन शहरों में बढ़ा कोरोना मरीजों के ठीक होने वालों की संख्या

By दिनेश शुक्ल | Apr 30, 2021

भोपाल। कोरोना महामारी की रफ्तार को देखते हुए लोगों में डर और घबराहट का माहौल है। लेकिन इसी बीच प्रदेश के तीन शहरों से अच्छी खबर आई है। इन तीन बड़े शहरों में अब नए संक्रमितों की तुलना में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है।मध्य प्रदेश में लॉकडाउन का असर दिखने लगा है। इंदौर को छोड़ कर प्रदेश के तीन बड़े शहरों भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में राहत मिलती दिख रही है। बीते 24 घंटे में यहां जितने नए केस आए हैं, उससे ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश के चार बड़े शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में बीते 24 घंटे में 5,302 नए संक्रमित मिले, वहीं 4,026 ठीक हुए, जबकि 26 की मौत हो गई। इंदौर में सबसे ज्यादा 1,811 नए संक्रमित मिले हैं और 1,208 डिस्चार्ज हुए हैं। ठीक होने वाले मरीजों में भोपाल टॉप पर है।

भोपाल में मौतों की संख्या पर अब भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गुरुवार रात 8 बजे तक राजधानी के दो श्मशान घाट और एक कब्रिस्तान में 195 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें से 139 का कोविड प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया गया। सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 5 मौतें कोविड से दर्ज की गईं हैं। राजधानी में 24 घंटे में 1,735 नए केस सामने आए, जबकि 1, 921 मरीज ठीक हुए।

इंदौर: कम हुए एक्टिव केस

यहां 24 घंटे में 1,811 नए संक्रमित आए हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। 6 मरीजों ने विभिन्न अस्पतालों में दम तोड़ा है। इंदौर में एक्टिव केस लगातार घट रहे हैं। अभी यहां 12,278 मरीजों का इलाज चल रहा है। एक दिन पहले यह संख्या 12,608 थी।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड केयर सेंटरो को बहुउद्देश्यीय बनाने की कही बात

जबलपुर: 776 संक्रमित मिले, 826 ठीक हुए

यहां पिछले 24 घंटे में 3,196 सैंपल की जांच में 776 संक्रमित पाए गए हैं। 8 मरीजों की विभिन्न अस्पतालों में मौत हुई है। 826 लोग कोरोना से ठीक हुए। पिछले 6 दिनों में 4,738 संक्रमित मिले हैं और 5,435 मरीज ठीक हो गए। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 6,073 पर पहुंच गई है। इसमें 6 दिन में 698 की कमी आई है।

ग्वालियर: सरकारी रिकॉर्ड में 7 की मौत, कोविड अस्पतालों में हुई 38 मौतें

ग्वालियर में कोविड अस्पतालों में बीते 24 घंटे में 38 संक्रमितों की मौत हुई है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 7 मौतें ही दर्ज की गईं। 38 में से 30 ग्वालियर जिले के थे। यहां 980 नए संक्रमित मिले, लेकिन राहत की बात यह रही कि उससे ज्यादा 1,071 स्वस्थ होकर घर गए। यहां अब तक संक्रमितों की संख्या 40 हजार से ऊपर पहुंच चुकी है।

प्रमुख खबरें

पत्रकार Satyam Varma की जमानत याचिका पर Allahabad High Court में सुनवाई टली

UCC पर JDU बीजेपी के इशारे पर कर रही काम: Tejashwi Yadav

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम