उपार्जन में नंबर वन आना सरकार और किसानों के लिए गौरव की बात है- शिवराज सिंह चौहान

By दिनेश शुक्ल | Jun 09, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गेहूँ उर्पाजन में पूरे देश में नंबर वन आना सरकार और किसानों के लिये गौरव की बात है। पहली बार कोई राज्य पंजाब से आगे निकला है। कोरोना संकट के चलते इससे न केवल किसानों को बड़ी मदद मिली है अपितु प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी गतिशील हुई है। प्रदेश में काफी कम समय में रिकार्ड मात्रा में गेहूँ का उपार्जन बड़ी उपलब्धि है। मध्य प्रदेश पहली बार गेहूँ उपार्जन में पंजाब से आगे निकला है। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित सभी संबंधित विभाग तथा पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को मंत्रालय में गेहूँ उपार्जन कार्य की समीक्षा कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: अब 21 राज्यों में कहीं भी मिल सकेगा उचित मूल्य का राशन, मध्य प्रदेश में

इस दौरान प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि गेहूँ उपार्जन में मध्य प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। मध्य प्रदेश में अभी तक 127 लाख 81 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है। पंजाब दूसरे स्थान पर है, जहाँ अभी तक 127 लाख 67 हजार एम.टी. गेहूँ का उपार्जन हुआ है। देश के सभी राज्यों द्वारा कुल उपार्जित गेहूँ का लगभग 33.03 प्रतिशत मध्यप्रदेश में उपार्जन किया गया है। पिछले वर्ष मध्यप्रदेश में 73.69 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया गया था। इस अवसर पर विभागीय मंत्री एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री चौहान को गेहूँ उपार्जन संबंधी गतिविधियों एवं उपलब्धियों के छायाचित्रों का कोलाज मोमेन्टो के रूप में भेंट किया।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें