By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 31, 2025
मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में किसी भी व्यक्ति का भविष्य और उसके बारे में पता लगाया जा सकता है। हर अंक का एक अपना स्वामी होता है। अपना मूलांक जानने के लिए आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, यह 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 31 दिसंबर, दिन बुधवार का है, जो साल 2025 का अंतिम दिन है। 31 तारीख का मूलांक (3+1= 4) 4 होगा, जिसके स्वामी राहु होते हैं और वहीं, बुधवार का दिन होने से आज सभी मूलांक वालों पर बुध ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, साल 2025 के आखिरी दिन मूलांक 1, 5 समेत कुछ मूलांक वालों का दिन आर्थिक मामलों में लकी रहेगा। आइए आपको बताते हैं 31 दिसंबर का अंक ज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। आपके द्वारा तय किए गए कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आर्थिक दृष्टि से रुका हुआ पैसा मिलने से राहत महसूस होगी और आय में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद बना रहेगा तथा घर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि व्यापार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि इस समय किसी भी तरह का जोखिम उठाना नुकसानदेह हो सकता है।
मूलांक 2
अंक ज्योतिष के मुताबिक 2 मूलांक वालों का दिन आज भागदौड़ भरा रह सकता है। जिसके चलते आप थोड़े परेशान रहेंगे और शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। वहीं, धन संबंधी मामले में काफी लाभ होगा। दिन की शुरुआत से ही खानपान पर विशेष ध्यान दें। परिवार के साथ दिन अनुकूल रहेगा। हालांकि, जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। ऐसे में धैर्य रखना जरूरी होगा।
मूलांक 3
मूलांक 3 से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत देने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। आर्थिक रूप से लाभ मिलने के योग हैं और धन का उपयोग धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में कर सकते हैं, जिससे मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको भरपूर मिलेगा।
मूलांक 4
मूलांक 4 से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। आर्थिक रूप से फालतू खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में धैर्य और समझदारी से काम लें तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह के विवाद या नोकझोंक से बचना आपके लिए हितकारी रहेगा।
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके नाम की ख्याति होगी। अपनी सूझबूझ और सकारात्मक सोच के साथ सभी कार्य पूरे होंगे। परिवार के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के मार्ग सोच सकते हैं।
मूलांक 6
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ रहने वाला है। धन प्राप्ति के संकेत हैं, लेकिन इसके लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विचारों में टकराव हो सकता है, इसलिए धैर्य और समझदारी बनाए रखना आवश्यक होगा, वरना मानसिक दबाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी संतुलन और संयम से काम लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों का दिन आज मिलाजुला रहने वाला है। किसी कारण से कार्यक्षेत्र और परिवार के सदस्यों के साथ विवाद होने की संभावना है। ऐसे में आपको कटु वचनों का प्रयोग और अत्यधिक क्रोध से बचना होगा। आर्थिक मामलों में धन निवेश सोच-समझकर करें, वरना हानि हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ दिन सामान्य व्यतीत होगा।
मूलांक 8
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। किसी विषय को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है और योजनानुसार कार्य पूरे न होने से मानसिक दबाव महसूस होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कोई परेशानी सामने आ सकती है। आर्थिक रूप से खर्च अधिक रहने के योग हैं, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। दांपत्य जीवन में भी मतभेद की स्थिति बन सकती है, ऐसे में संयम बनाए रखना जरूरी है।
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप पूरे दिन एर्जेटिक महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच के आगे बढ़ते जाएंगे। कुछ मामलों में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना जरुरी होगा। परिवार के सदस्य किसी बात से नाराज हो सकते हैं। शांति से मामले को संभालने की कोशिश करें। अपने लाइफपार्टनर के साथ मन की बात शेयर करें।