नुपुर शर्मा विवाद भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को बढ़ाने की साजिश: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2022

कोलकाता|  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि नुपुर शर्मा विवाद ‘भाजपा की समाज को बांटने की नीति को बढ़ावा देने की साजिश है।’ उन्होंने कहा कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और किसी को ‘आग से नहीं खेलने देना’ चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘नुपुर शर्मा विवाद पूरी तरह साजिश है। यह भाजपा की नफरत वाली और बांटने वाली नीति को बढ़ाने की साजिश है। उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

उन्हें गिरफ्तार करो क्योंकि आप आग से नहीं खेल सकते।’’ ममता बनर्जी ने दावा किया कि पैगंबर मोहम्मद के बारे में नुपुर के विवादास्पद बयान के कारण भारत की वैश्विक छवि खराब हुई है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में Security Threat गंभीर, UK की चेतावनी के बाद जहाजों को किया गया अलर्ट

Datia में BJP का चौंकाने वाला दांव! Datia में Narottam Mishra का कटा टिकट, Ashutosh Tiwari को मौका

अमेरिका ने बम से उड़ाया चीन-ईरान रेल ट्रैक, बीजिंग का भड़का गुस्सा

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’