पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामला: नुपुर शर्मा ने भिवंडी पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए मांगा समय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2022

ठाणे (महाराष्ट्र)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित कर दी गईं प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र में भिवंडी पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए सोमवार को समय मांगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने उनका बयान दर्ज करने के लिए उन्हें तलब किया था। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शर्मा को समय दे दिया गया है और वह सोमवार को भिवंडी पुलिस के समक्ष पेश नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि रजा अकादमी के एक प्रतिनिधि द्वारा 30 मई को दर्ज कराई गई शिकायत के बाद भिवंडी पुलिस ने नुपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें: कपिल सिब्बल ने प्रयागराज में मकान ढहाए जाने पर कहा, बुलडोजर की संस्कृति पनप रही है

व्हाण ने शहर के लोगों से अफवाहों पर विश्वास ना करने और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की है। ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने नुपुर शर्मा को 22 जून को उनके समक्ष पेश होने और अपनी टिप्पणी पर बयान दर्ज कराने को कहा है। वहीं, मुंबई पुलिस ने भी उन्हें 25 जून को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। पुलिस ने संबंधित न्यूज चैनल से बहस का वीडियो भी मांगा है जिसमें टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हुआ। गौरतलब है कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी का देश और दुनिया के कई हिस्सों में विरोध होने के बाद भाजपा ने पांच जून को नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और जिंदल को निष्कासित कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का